HALCHAL INDIA NEWS
पिलखुवा। पिलखुवा वस्त्र व्यापारी संघ ने इस बार आपसी सहमति और एकजुटता का परिचय देते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया। सामान्यतः हर दो वर्ष में चुनाव कराए जाते हैं, लेकिन इस बार व्यापारियों ने आपसी सहमति से पदाधिकारियों का चयन कर संगठन की मजबूती का संदेश दिया।
नई कार्यकारिणी में सचिन सिंघल को प्रधान, दीपक राविया को उप प्रधान, अमित गर्ग (बोबी) को मंत्री, नरेश मित्तल को सह मंत्री और प्रंकुल गर्ग को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सर्वसम्मति से हुए इस चयन से व्यापारियों में खुशी का माहौल देखा गया।
मोदीनगर रोड स्थित अग्रसेन मार्केट में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। कार्यक्रम में वस्त्र व्यापारी संघ न्यायाधिकरण के पांचों मंडलों के न्यायाधीश भी उपस्थित रहे। सभी की सहमति से हरीश अग्रवाल को चुनाव अधिकारी बनाया गया, जिन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नवनिर्वाचित प्रधान सचिन सिंघल ने कहा कि व्यापारियों ने जो भरोसा जताया है, उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन सभी व्यापारियों को साथ लेकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेगा।
चुनाव अधिकारी हरीश अग्रवाल ने कहा कि सर्वसम्मति से कमेटी का गठन होना संगठन की एकता और मजबूती को दर्शाता है। नई कार्यकारिणी से व्यापारियों को बेहतर नेतृत्व और सहयोग मिलने की उम्मीद है।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin