HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
भारतीय किसान यूनियन लोकहित ने महिला शक्ति को संगठन की मुख्यधारा में लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हापुड़ महिला प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। राष्ट्रीय कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब महिलाओं की भूमिका केवल औपचारिक नहीं, बल्कि निर्णायक होगी।
घोषणा के अनुसार यशोदा यादव को जिला अध्यक्ष, मुन्नी यादव को जिला महासचिव तथा अंजू को जिला उपाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ हापुड़ नियुक्त किया गया। नई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन नेतृत्व ने उनसे गांव-गांव तक महिलाओं को जोड़ने और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह बाना ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन लोकहित किसानों, मजदूरों और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अन्याय, शोषण और भ्रष्टाचार के खिलाफ अब निर्णायक संघर्ष होगा और जरूरत पड़ने पर बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा।
राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण ने कहा कि देश का किसान और मजदूर आज परेशान है, लेकिन अब चुप बैठने का समय खत्म हो चुका है। यदि किसानों और महिलाओं के अधिकारों पर कोई चोट पहुंची तो संगठन मुंहतोड़ जवाब देगा और प्रदेशभर में आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
प्रदेश प्रभारी (उप्र) चौधरी अभिषेक तेवतिया ने कहा कि संगठन अब गांव-गांव और गली-गली तक अपनी ताकत दिखाएगा। जो भी किसान और गरीब की आवाज दबाने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सड़कों पर उतरकर संघर्ष किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन अपने हर कार्यकर्ता के साथ मजबूती से खड़ा है और अब किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में दिनेश प्रधान, अंशुल बैसला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर किसानों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई को और तेज करने का संकल्प लिया।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin