HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
शहर में आयोजित जगत जननी मां चंडी महारानी एवं मां काली की पंखा शोभायात्रा के दौरान धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द का सुंदर संगम देखने को मिला। समाजवादी पार्टी की ओर से वरिष्ठ नेता ललित सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में भव्य स्वागत कैंप लगाया गया, जहां शोभायात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को पानी और ठंडी शिकंजी वितरित की गई, जिससे पूरे मार्ग पर भक्ति और सेवा का वातावरण बना रहा।
शोभायात्रा जैसे ही शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, स्वागत कैंप पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कैंप में मौजूद कार्यकर्ताओं ने मां चंडी महारानी और मां काली के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए और उन्हें जलपान कराया। भीषण गर्मी के बीच पानी और शिकंजी की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत साबित हुई।
इस अवसर पर शहर के सम्मानित व्यापारी वर्ग के साथ समाजवादी पार्टी के कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर, युवजन सभा जिला अध्यक्ष संजय गहलोत, छात्र सभा प्रदेश उपाध्यक्ष पियूष वाल्मीकि, वरिष्ठ नेता संजय अग्रवाल, महिला सभा जिला अध्यक्ष रेशमा यादव, विधानसभा अध्यक्ष यश यादव, वरिष्ठ नेता अमित केदार, नीरज गुर्जर, अंकित जाटव, गौरव गोयल, शिक्षा सभा जिला अध्यक्ष राजेश यादव, बाबा साहब वाहिनी प्रदेश सचिव कुणाल वाल्मीकि, संदीप शर्मा, हर्ष गोयल, योगेश पाल, प्रदेश सचिव देवेंद्र जाखड़ और संजय यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ललित सिंह एडवोकेट ने कहा कि मां चंडी महारानी की शोभायात्रा शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान है। श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में जनसेवा के लिए आगे रहती है। शहर में निकली इस भव्य शोभायात्रा ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत, पुष्पवर्षा और सेवा कार्यों ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin