HALCHAL INDIA NEWS
मसूरी स्थित जे.एम.एस. इंस्टीट्यूट आज उत्साह, रंगों और बच्चों की रचनात्मकता से सराबोर नजर आया, जहां छात्र-छात्राओं के कौशल को निखारने के लिए एक भव्य इवेंट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपने हुनर और उद्यमशील सोच का शानदार प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग प्रकार के स्टॉल लगाए, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।
कैंपस में प्रवेश करते ही उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। हर तरफ रंग-बिरंगे स्टॉल्स, बच्चों का उत्साह और अभिभावकों की भीड़ नजर आई। एक ओर पारंपरिक स्वाद से महकती खीर की स्टॉल पर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं, तो दूसरी ओर युवाओं की पसंद मोमोज और पिज्जा स्टॉल्स ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।
इस आयोजन की खास बात यह रही कि बच्चों ने सिर्फ खाने-पीने की चीजें तैयार ही नहीं कीं, बल्कि स्टॉल की सजावट, ग्राहकों को आकर्षित करने की शैली और उसकी मार्केटिंग के जरिए अपनी रचनात्मक सोच और बिजनेस समझ का भी परिचय दिया। छोटे-छोटे बच्चों का यह आत्मविश्वास हर किसी को प्रभावित करता नजर आया।
कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों और अभिभावकों ने एक-एक स्टॉल पर जाकर बच्चों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों का स्वाद लिया और उनकी मेहनत की जमकर सराहना की। अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है, टीम वर्क की भावना विकसित होती है और उन्हें व्यवहारिक जीवन की अहम सीख मिलती है।
संस्थान प्रबंधन ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को केवल किताबों तक सीमित न रखकर उन्हें व्यावहारिक ज्ञान, नेतृत्व क्षमता और व्यापार की बारीकियों से परिचित कराना है, ताकि वे भविष्य में हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
जे.एम.एस. इंस्टीट्यूट का यह आयोजन न केवल एक इवेंट रहा, बल्कि बच्चों के सपनों, हुनर और आत्मविश्वास को नई उड़ान देने वाला मंच भी साबित हुआ।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin