Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

मां की डांट से आहत किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, घर में मचा चीख-पुकार का माहौल


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के (देहपा )कमालपुर गांव में एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। 27 मार्च की देर रात का है जहाँ मामूली पारिवारिक बात पर मां की डांट से आहत एक किशोरी ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया, जिसने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

मृतका की पहचान सफ़हा उम्र लगभग 19वर्ष  (पुत्री इंशाल्लाह) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर मां ने उसे डांट दिया था। इसी बात से आहत होकर सफ़हा ने घर के भीतर ही फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। 

घटना के समय घर में अन्य सदस्य मौजूद थे, लेकिन किसी को इस बात का भनक तक नहीं हई । कुछ देर बाद जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर पिलखुवा स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


टना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।