Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

हल्की बूंदाबांदी से हापुड़ में गिरी गर्मी की तपिश, पारा तीन डिग्री नीचे आया


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

मार्च के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को राहत मिली है। शुक्रवार को हुई हल्की बूंदाबांदी के कारण तापमान में करीब तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई और पूरे दिन मौसम सुहावना बना रहा।

बीते दो दिनों से तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा था। गुरुवार को अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंच गया था, जिससे दिन के साथ रात में भी उमस महसूस की जा रही थी।

शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छा गए और करीब 11 बजे हल्की बारिश शुरू हो गई। दिनभर बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर बूंदाबांदी होने से वातावरण ठंडा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बाजारों और सड़कों पर भी मौसम सुहाना नजर आया।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार के अनुसार आने वाले रविवार और सोमवार को भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान सामान्य बना रह सकता है।