Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

गर्मी बढ़ते ही कॉटन कपड़ों की बिक्री में उछाल, बाजारों में दिखने लगी चहल-पहल


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शहर के बाजारों में कॉटन कपड़ों की मांग भी तेजी से बढ़ने लगी है। खासकर महिलाओं और युवतियों के बीच कॉटन कुर्ती और सूट की खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे बाजारों में रौनक लौट आई है।

शहर के प्रमुख बाजारों जैसे गोल मार्केट, कोठी गेट, चंडी रोड और खाई बाजार में दुकानों पर नए डिजाइन और रंग-बिरंगे कॉटन परिधान ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए हल्के और आरामदायक कपड़ों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिसके चलते कॉटन कुर्ती, सूट और फ्रॉक सेट की बिक्री बढ़ गई है।

तेज धूप से बचाव के लिए स्टॉल, ग्लव्स और अन्य समर एक्सेसरीज़ की खरीदारी भी बढ़ी है। दुकानदारों का कहना है कि मौसम बदलते ही ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ है और कॉटन कपड़ों की डिमांड लगातार बढ़ रही है।

व्यापारियों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने पर बाजार में खरीदारी का दौर और तेज होने की संभावना है, जिससे कपड़ा कारोबार को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है।