HALCHAL INDIA NEWS
गढ़मुक्तेश्वर। छोटे बाजार इलाके में चोरों ने एक बंद पड़े मकान में घुसकर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह हरियाणा में एक निजी कंपनी में काम करते हैं और वहीं परिवार के साथ रहते हैं, जबकि उनके बच्चे गढ़मुक्तेश्वर में अपने चाचा विक्रम सिंह के पास रह रहे थे। पिछले दो दिनों से मकान बंद था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। सोमवार सुबह जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो कमरे अस्त-व्यस्त मिले और अलमारी के ताले टूटे हुए थे।
घर की तलाशी लेने पर पता चला कि चोर सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर भाग गए हैं। चोरी हुए सामान में गले का सेट, अंगूठी, लोंग और करीब दस हजार रुपये नकद शामिल बताए जा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने करीब दो लाख रुपये से अधिक के नुकसान की बात कही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin