गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के सदस्यों के खिलाफ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है।
गांव पावटी निवासी पीड़िता ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका विवाह लगभग आठ वर्ष पहले मेरठ जनपद के किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही पति, सास, ससुर और ननद द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि अक्सर उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया जाता था।
महिला का कहना है कि इस संबंध में कई बार मायके और ससुराल पक्ष के बीच पंचायत हुई, लेकिन समझौते के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। करीब एक वर्ष पूर्व पति उसे नोएडा ले गया, जहां किराये के मकान में रहने के दौरान भी उसके साथ दुर्व्यवहार जारी रहा। तंग आकर उसने स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत की, जिसके बाद पति उसे वहीं छोड़कर चला गया।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में उसके पति ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर आत्महत्या करने की धमकी दी है।
क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
.jpg)



.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin