HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
नगर के वार्ड नंबर-1 स्थित मोहल्ला आदर्श नगर की गली नंबर-6 में लंबे समय से जलभराव की समस्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले एक वर्ष से गली में 24 घंटे पानी भरा रहता है और नाले की पुलिया भी टूटी हुई है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।
मोहल्ले के निवासियों का कहना है कि जलभराव के कारण क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष रूप से आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
इस संबंध में शोषित क्रांति दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता अजब सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि क्षेत्र दलित समाज का होने के कारण नगर पालिका के अधिकारी समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही के साथ-साथ भेदभावपूर्ण रवैया भी बताया है।
प्रार्थना पत्र में जिलाधिकारी से मांग की गई है कि जलभराव और टूटी पुलिया की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin