HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
शहर में पुराने और कमजोर हो चुके बिजली के लोहे के खंभों को हटाने का अभियान तेज कर दिया गया है। गिरने की स्थिति में पहुंच चुके इन खंभों को बदलकर नए और मजबूत खंभे लगाए जा रहे हैं, जिससे घनी आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
सोमवार को बिजली विभाग की टीम ने बुलंदशहर रोड और टीचर कॉलोनी में जर्जर खंभों को हटाकर नए खंभे लगाने का कार्य शुरू किया। इसके साथ ही राजीव विहार, गढ़ रोड, स्वर्ग आश्रम रोड, गद्दा पाड़ा और कोठीगेट जैसे क्षेत्रों में भी ऐसे खंभों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें जल्द बदला जाएगा।
अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के तहत शहर के सभी जोखिम वाले खंभों को चरणबद्ध तरीके से बदला जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि घनी बस्तियों में जर्जर खंभे दुर्घटना का कारण बन सकते हैं, इसलिए प्राथमिकता के आधार पर इन्हें हटाया जा रहा है।
विभाग का मानना है कि इस अभियान के पूरा होने के बाद शहर की बिजली व्यवस्था अधिक सुरक्षित हो जाएगी और लोगों को संभावित हादसों से राहत मिलेगी।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin