HALCHAL INDIA NEWS
हाफिजपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर माजरा गांव में एक पशुपालक को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा, जब उसके घेर से रात के समय 10 बकरियां चोरी हो गईं।
पीड़ित ने बताया कि वह बकरी पालन करता है और उसकी सभी बकरियां घर के पास बने घेर में बंधी रहती हैं। देर रात उसे कुछ हलचल महसूस हुई, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा। गिनती करने पर पता चला कि कई बकरियां गायब हैं।
उसने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बकरियों का कोई पता नहीं चला। अगले दिन पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
.jpg)





.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin