गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र में हर वर्ष आने वाली बाढ़ और जमीन कटान की समस्या को कम करने के लिए गंगा तट पर बड़ा निर्माण कार्य शुरू किया गया है। लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से 3.7 किलोमीटर लंबा और करीब तीन मीटर गहरा चैनल तैयार किया जाएगा, जिससे कई गांवों को राहत मिलने की उम्मीद है।
बुधवार को स्थानीय विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर परियोजना का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि इस योजना का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिलने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही चैनल का निर्माण तेजी से कराया जाएगा।
विधायक ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशन में यह योजना लागू की जा रही है, जिसका उद्देश्य खादर क्षेत्र के लोगों को हर साल आने वाली बाढ़ और भूकटान की समस्या से बचाना है। चैनल बनने के बाद पानी की निकासी बेहतर होगी और ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
इस परियोजना से चकलठीरा, गड़ावली, काकाठेर, फरीदपुर, तिगरी सहित आसपास के कई गांवों को लाभ मिलेगा। बरसात के दौरान गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर इन क्षेत्रों में पानी भर जाता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होता है और किसानों की फसलें खराब हो जाती हैं। साथ ही जमीन कटान से किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है।
सिंचाई विभाग के अनुसार चैनल बनने से बाढ़ का पानी नियंत्रित होगा और खेतों व आबादी वाले क्षेत्रों को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी, जिससे खादर क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिल सकेगी।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin