गढ़मुक्तेश्वर में हाईवे पर चलती कार से स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन चालक पर जुर्माना लगाया।
वीडियो में युवक तेज रफ्तार कार की सनरूफ से बाहर निकलकर खतरनाक करतब करता दिखाई दिया। साथ ही गाड़ी में तेज आवाज में गाने बज रहे थे और सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाया जा रहा था, जिससे अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई।
मामले का संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने जांच की और संबंधित वाहन चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21,500 रुपये का चालान किया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह के स्टंट न सिर्फ नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकते हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin