Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

प्रीत विहार और आनंद विहार में साढ़े तीन करोड़ से होंगे विकास कार्य, टेंडर प्रक्रिया शुरू


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

शहर के प्रीत विहार और आनंद विहार क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के विकास कार्य कराने की योजना बनाई है। इन कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और अप्रैल माह में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्राधिकरण के अनुसार, प्रीत विहार द्वितीय और ट्रांसपोर्ट नगर के बीच बनी 45 मीटर चौड़ी सड़क की मरम्मत पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह सड़क श्यामनगर गांव को मोदीनगर रोड से जोड़ती है और खराब हालत के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मरम्मत के बाद आवागमन आसान हो जाएगा।

इसके साथ ही आनंद विहार आवासीय योजना के एल-ब्लॉक में एसटीपी के लिए सीवर लाइन बिछाने का काम लगभग 1.24 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। प्रीत विहार द्वितीय के एल-ब्लॉक और अन्य बची सड़कों की मरम्मत पर 77 लाख रुपये से अधिक खर्च होंगे। वहीं आनंद विहार के एम-ब्लॉक स्थित पार्कों में हाईमास्ट लाइट और प्रकाश व्यवस्था के लिए करीब 10 लाख रुपये से ज्यादा की राशि खर्च की जाएगी।

प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अमित कादियान ने बताया कि लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह योजनाएं तैयार की गई हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।