Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

शादी समारोह के बाद विवाद बढ़ा, युवक पर फायरिंग और तीन घायल, आठ पर केस दर्ज


HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर। गांव बदरखा में शादी समारोह के दौरान शुरू हुआ विवाद बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि युवक पर फायरिंग की गई और बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह नामजद सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित सद्दाम ने बताया कि वह 29 मार्च को गांव में एक परिचित की बेटी की शादी में शामिल होने गया था। भोजन के दौरान गांव के ही शकील से कहासुनी हो गई, जिसे लोगों ने उस समय शांत करा दिया। हालांकि, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद विवाद फिर बढ़ गया।

आरोप है कि घर लौटते समय रास्ते में शकील, सुहेल, अबुजर, अजनान, बाबू और उनके साथियों ने सद्दाम को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान फायरिंग भी की गई। बचाव करने पहुंचे फुरकान, सलीम और मुस्तकीम पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।