HALCHAL INDIA NEWS
सिंभावली। गांव सिखेड़ा में मजदूरी का भुगतान मांगने गए एक कामगार के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित अब्दुल कादिर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने गांव के ही गफ्फार के यहां मजदूरी का काम किया था, लेकिन उसका पूरा भुगतान अब तक नहीं किया गया। आरोप है कि 28 मार्च को जब वह अपने बकाया रुपये लेने के लिए गफ्फार के पास पहुंचा तो वहां मौजूद गफ्फार और उसके साथी माहिर व भूरे ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी।
शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin