HALCHAL INDIA NEWS
सिंभावली। क्षेत्र के गांव बैठ में देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण एक मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा टेंट का सामान और अन्य घरेलू वस्तुएं जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि समय रहते परिवार के सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।
गांव निवासी नदीम ने बताया कि सोमवार रात वह अपने परिवार के साथ घर की ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। देर रात करीब एक बजे घर में धुआं भरने लगा, जिससे सभी की नींद खुल गई। नीचे जाकर देखा तो कमरे में रखा टेंट का सामान आग की चपेट में था और लपटें लगातार बढ़ रही थीं।
शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया गया।
ग्रामीणों की मदद से आतिफ, हमदान, अल्फा, यामान और शाहीन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग की चपेट में आकर घर में रखा टेंट का सामान और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।
तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin