हापुड़।
खरमास समाप्त होने के साथ ही 15 अप्रैल से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होने जा रहे हैं। सहालग के नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है और दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही तेज हो गई है।
इस बार दूल्हों के पहनावे में नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पारंपरिक शेरवानी के साथ इंडो वेस्टर्न और जोधपुरी शेरवानी युवाओं की पहली पसंद बनती जा रही है। खासतौर पर गोल्डन, व्हाइट और मैरून रंग की हल्के कढ़ाई वाली शेरवानी अधिक पसंद की जा रही है।
सगाई और अन्य कार्यक्रमों के लिए इंडो वेस्टर्न ड्रेस और कुर्ता-पायजामा की मांग बढ़ रही है, जबकि रिसेप्शन के लिए जैकेट स्टाइल कुर्ता भी ट्रेंड में है। बाजार में नए डिजाइन और आधुनिक पैटर्न के परिधान उपलब्ध होने से खरीदारों को कई विकल्प मिल रहे हैं।
मेरठ गेट पुलिस चौकी के पास स्थित सरदार जी दूल्हा घर के संचालक परमजीत सिंह ने बताया कि सहालग शुरू होने से पहले ही दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है। दूल्हों में इंडो वेस्टर्न, कढ़ाईदार कुर्ता और जोधपुरी शेरवानी की मांग ज्यादा देखने को मिल रही है और आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
.jpg)



.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin