हापुड़ से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण यह कदम उठाया गया है, जिससे सफर करने वालों को राहत मिल सके।
पद्मावत एक्सप्रेस और अयोध्या एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा गया है। अलग-अलग तिथियों तक इन ट्रेनों में यह व्यवस्था लागू रहेगी, जिससे वेटिंग में चल रहे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस फैसले से टिकट कन्फर्म होने में आसानी होगी और यात्रियों को सफर के दौरान बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
.jpg)







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin