Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

गरीब रथ एक्सप्रेस लेट, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

गर्मी के मौसम में भी ट्रेनों की लेटलतीफी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को गरीब रथ एक्सप्रेस तय समय से करीब ढाई घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची, जिससे यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।

सूत्रों के अनुसार, अमृतसर जंक्शन की ओर जाने वाली यही ट्रेन भी लगभग ढाई घंटे विलंबित रही। इसके अलावा एक मेमू ट्रेन करीब दो घंटे की देरी से पहुंची, जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत हुई।

इस मामले में महेश यादव, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, मुरादाबाद रेल मंडल ने बताया कि अलग-अलग रेलखंडों पर ट्रैक मरम्मत का काम चल रहा है। इसी कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है और देरी हो रही है।