हापुड़।
शहर के फ्री गंज रोड पर 13 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और स्कूटी सवार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने इलाके में लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्चा साइकिल से अपने काम से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से स्कूटी पर सवार दो युवक आ रहे थे। अचानक बच्चे की साइकिल का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह थोड़ी इधर-उधर हो गई। इसी बात को लेकर दोनों युवक गुस्से में आ गए और बच्चे को गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मासूम द्वारा विरोध करने पर भी आरोपियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने बीच सड़क पर ही बच्चे को पीटना जारी रखा।
मौके पर मौजूद लोगों ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी उनसे भी उलझने लगे और भीड़ पर हावी होने का प्रयास किया। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब आरोप है कि एक स्कूटी सवार ने बच्चे को अपनी स्कूटी से कुचलने का प्रयास किया। यह देख वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो उठे और उन्होंने दोनों आरोपियों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin