HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और लू के बीच बुधवार को मौसम ने राहत दी। आसमान में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई।
कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और लू के बीच बुधवार को मौसम ने राहत दी। आसमान में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई।
बीते दिनों में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग खासे परेशान थे। दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था, लेकिन बुधवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला नजर आया। काले बादलों के बीच हल्की बारिश हुई, जिससे वातावरण ठंडा हो गया।

मौसम सुहावना होते ही बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जो हाल के दिनों में सबसे कम है। हवा की रफ्तार लगभग 10 किमी प्रति घंटा रही और नमी का स्तर 24 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार को भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे आने वाले समय में गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है।
Social Plugin