HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
बढ़ते तापमान के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। इन दिनों अस्पतालों में उल्टी, दस्त, चक्कर और सिरदर्द की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वायरल बुखार भी लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है।
बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब ढाई हजार से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। चिकित्सकों का कहना है कि तेज गर्मी और असंतुलित खानपान के कारण फूड पॉयजनिंग और पेट संबंधी संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग—सभी वर्ग के लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में पानी की कमी होने से कमजोरी, चक्कर और घबराहट जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। साथ ही अनियमित भोजन की वजह से उल्टी, दस्त और बुखार के लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं।
डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि इस मौसम में साफ-सुथरा और हल्का भोजन करें, ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लें और धूप में निकलने से बचें। सावधानी बरतने से इन बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin