Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

चेकिंग में दो शातिर गिरफ्तार, दो अवैध चाकू बरामद


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

थाना हापुड़ नगर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।


पुलिस के अनुसार नियमित चेकिंग के दौरान टीम ने दोयमी रोड और रामपुर रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों अभियुक्तों के पास से एक-एक अवैध चाकू बरामद हुआ। 


पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने नाम मोहित पुत्र स्वर्गीय रतनपाल निवासी फफराना रोड बेगमाबाद थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद तथा मोमीन उर्फ पापड़ पुत्र फारूख निवासी अजराडा थाना मंडाली जनपद मेरठ, हाल निवासी गली नंबर 10 मजीदपुरा थाना हापुड़ नगर बताया।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।