HALCHAL INDIA NEWS
पिलखुवा के खेरपुर रोड क्षेत्र में कुछ स्थानों पर चल रही संदिग्ध गतिविधियों को लेकर स्थानीय निवासियों में रोष फैल गया। शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग एकजुट होकर विरोध जताने लगे और स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की।
निवासियों का कहना है कि खेत के पास बने कुछ कमरों में गलत काम किए जा रहे हैं, जिससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है। उनका आरोप है कि यहां अक्सर असामाजिक तत्वों की आवाजाही रहती है, जिससे आसपास रहने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। महिलाओं और छात्राओं के साथ अभद्रता की शिकायतें भी सामने आई हैं।
इस मामले को लेकर मोहल्ले के कई लोग थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को पूरी जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की।
पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और ऐसी गतिविधियों को बंद कराया जाएगा।
.jpg)








.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin