HALCHAL INDIA NEWS
गढ़मुक्तेश्वर इलाके में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है, जिसमें एक युवक पुलिस की गाड़ी के साथ रील बनाता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक पुलिस जीप के आगे बॉनेट पर बैठकर फोटो खिंचवाते और कैमरे के सामने पोज देते दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि संबंधित वाहन हाईवे पर गश्त के लिए इस्तेमाल होता है। इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा और नियमों के अनुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।
.jpg)





.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin