HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जैसे-जैसे गर्मी का असर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शहर के बाजारों में मिट्टी के बर्तनों की मांग भी तेजी से बढ़ने लगी है। खासकर मटके और सुराही लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं, क्योंकि इनमें रखा पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
कोठी गेट, चंडी रोड और अतरपुरा चौपला जैसे प्रमुख बाजारों में इन दिनों अलग-अलग डिजाइन और रंगों के मटके ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। अब लोग पारंपरिक घड़ों के साथ-साथ टोंटी वाले मटके भी खरीद रहे हैं, जो उपयोग में अधिक सुविधाजनक होते हैं।
घरों के अलावा दुकानों और दफ्तरों में भी इनका इस्तेमाल बढ़ गया है। दुकानदारों के अनुसार, बदलते मौसम के चलते कभी-कभी बिक्री प्रभावित होती है, लेकिन इसके बावजूद ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है।
बताया गया कि एक मटके में करीब 20 से 25 लीटर तक पानी रखा जा सकता है। इनकी कीमत लगभग 100 से 300 रुपये के बीच है, जबकि सुराही 200 से 300 रुपये तक में मिल रही है।
.jpg)








.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin