हापुड़।
शादी-विवाह के सीजन की शुरुआत से पहले ही शहर का बर्तन बाजार गुलजार होने लगा है। सहालग को देखते हुए लोग घर और विवाह समारोहों के लिए जरूरी बर्तनों की खरीदारी में जुट गए हैं। बाजार में ग्राहकों की बढ़ती भीड़ से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं।
15 अप्रैल से सहालग शुरू होने जा रहा है, इसलिए लोग समय रहते खरीदारी पूरी करने में लगे हैं। गर्मी बढ़ने के कारण भी लोग जल्दी बाजार पहुंचकर सामान खरीद रहे हैं। इस समय प्रेशर कुकर, थाली-गिलास सेट, इंडक्शन के बर्तन और डिनर सेट की बिक्री तेजी से हो रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले खरीदारों की संख्या भी बढ़ी है। स्टील, ग्लासवेयर और बोन चाइना के आकर्षक डिजाइन वाले सामान की मांग ज्यादा देखी जा रही है। गिफ्ट पैक, चाय सेट और सर्विंग बाउल भी लोगों की पसंद बने हुए हैं।
व्यापारियों का कहना है कि सोना-चांदी, तांबा और पीतल जैसे धातु बर्तनों के दाम बढ़ने से ग्राहक अब हल्के और किफायती विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। स्टील के बर्तन और डिनर सेट सबसे ज्यादा बिक रहे हैं और सहालग नजदीक आते ही बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है।
बाजार में अलग-अलग रेंज के बर्तन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे हर वर्ग के लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी कर सकें। व्यापारियों को उम्मीद है कि सहालग के दिनों में बाजार पूरी तरह से व्यस्त रहेगा।
.jpg)




.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin