पिलखुवा के मोहल्ला कृष्णगंज स्थित वैरायटी स्वीट्स वाली गली में करीब 15 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क महज चार महीने में ही टूटने लगी है। सड़क कई स्थानों पर फट गई है और उसकी ऊपरी परत उखड़कर रोड़ी में बदल रही है। सड़क की खराब हालत को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कुछ महीने पहले ही गली में सड़क का निर्माण कराया गया था। शुरुआत में सड़क सही नजर आई, लेकिन जल्द ही उसमें दरारें पड़ने लगीं।
अब हालात ऐसे हैं कि सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है और वाहन गुजरने पर रोड़ी उछलकर राहगीरों व बाइक सवारों को चोट पहुंचा रही है। मोहल्ले के सचिन नामक युवक के पैर में रोड़ी लगने से चोट भी आई है।
गंगा शरण वर्मा, संजय, दर्शन और विवेक समेत अन्य लोगों ने बताया कि सड़क बनने के समय से ही गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया।
लोगों ने यह भी बताया कि पाइपलाइन डालने के दौरान टूटा नाला तीन सप्ताह बाद भी ठीक नहीं कराया गया, जिससे गली में पानी भर रहा है और कीचड़ फैलने से बच्चों व बुजुर्गों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
नगरपालिका प्रशासन का कहना है कि सड़क खराब होने की शिकायत मिली है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है और लापरवाही मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin