Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

आरोग्य मेलों में उमड़ी भीड़, बुखार-खांसी के 280 मरीज


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ में आयोजित जन आरोग्य मेलों में रविवार को बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। जिले के 19 केंद्रों पर कुल 988 लोगों ने विभिन्न बीमारियों के लिए जांच कराई। इनमें सबसे ज्यादा संख्या बुखार और खांसी से पीड़ित मरीजों की रही, जिनकी संख्या 280 से अधिक दर्ज की गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पेट संक्रमण और त्वचा संबंधी समस्याओं के भी करीब 70-70 मरीज सामने आए। कई लोगों को कई दिनों से तेज बुखार की शिकायत थी, जिनके रक्त के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं।

गंभीर स्थिति वाले आठ मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेफर किया गया, जहां उन्हें भर्ती कर उपचार दिया जाएगा। मेलों में गर्भवती महिलाओं ने भी स्वास्थ्य जांच कराई।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि आरोग्य मेलों के जरिए लोगों को नजदीक में ही इलाज की सुविधा मिल रही है, जिससे अस्पतालों पर दबाव भी कम हो रहा है।