Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

कॉलेज के बाहर खतरनाक स्टंट, दो युवक गिरफ्तार


HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर में डिग्री कॉलेज के सामने बाइक से खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक बाइक को एक पहिए पर दौड़ाता दिखाई दे रहा है, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि स्टंट करने वाला युवक आशु है, जो एक होमगार्ड का बेटा बताया जा रहा है। उसका साथी नवीन इस पूरे स्टंट का वीडियो बना रहा था। दोनों युवक नवादा खुर्द गांव के निवासी हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद बहादुरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है और बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी आशु पहले भी एक अन्य मामले में नामजद रहा है और फरार चल रहा था। फिलहाल दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के स्टंट से लोगों की जान को खतरा होता है, ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।