Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

उधमपुर एक्सप्रेस बंद, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ से वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को इन दिनों भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूबेदारगंज से उधमपुर के बीच चलने वाली उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस पिछले करीब पांच महीनों से बंद है, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा प्रभावित हो गई है।

इस ट्रेन के न चलने से यात्रियों को अब मेरठ या गाजियाबाद जाकर दूसरी ट्रेन पकड़नी पड़ रही है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। हापुड़ और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग वैष्णो देवी दर्शन के लिए इसी ट्रेन का उपयोग करते थे।

जानकारी के अनुसार, सर्दियों में कोहरे के कारण दिसंबर से फरवरी तक कई ट्रेनों का संचालन रोका गया था, जिसमें यह ट्रेन भी शामिल थी। हालांकि मार्च के बाद ज्यादातर ट्रेनों का संचालन फिर शुरू हो गया, लेकिन उधमपुर एक्सप्रेस अब तक पटरी पर नहीं लौट सकी है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों के संचालन से जुड़े फैसले मुख्यालय स्तर पर लिए जाते हैं। स्थानीय स्तर से इस समस्या की जानकारी भेज दी गई है और यात्रियों को उम्मीद है कि जल्द ही इस ट्रेन का संचालन फिर शुरू होगा।