हापुड़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह से ही चल रही लू के कारण सड़कें सूनी नजर आईं और लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
मौसम विभाग के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रहीं।
तेज गर्मी का असर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर साफ दिखाई दिया। रेहड़ी-पटरी लगाने वाले और दुकानदार दिनभर गर्मी से परेशान रहे। कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम साबित हुए, क्योंकि उनमें से भी गर्म हवा निकल रही थी। जरूरी काम से बाहर निकले लोग जल्द से जल्द अपना काम खत्म कर घर लौटते नजर आए।
शाम होने के बाद भी मौसम में गर्मी बनी रही। दिनभर तपिश झेलने के बाद रात में भी लोगों को राहत महसूस नहीं हुई। लगातार बढ़ते तापमान और लू के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
.jpg)
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin