हापुड़।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खतरनाक स्टंट की वीडियो का पुलिस ने सख्ती से संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। एक ही मोटरसाइकिल पर छह युवकों द्वारा स्टंट कर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि प्रयुक्त मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया।
थाना प्रभारी के अनुसार वायरल वीडियो में छह युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सड़कों पर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे थे, जिससे न केवल उनकी जान खतरे में थी बल्कि आम राहगीरों की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की और उन्हें बड़ा बाजार क्षेत्र से दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हनी पुत्र होमराज निवासी मोहल्ला सेंगेवाला, शशांक पुत्र संजय सिंह और राम पुत्र रोशन सिंह निवासी मोहल्ला बड़ा अहाताबस्ती राम, थाना गढ़मुक्तेश्वर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से स्टंट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर UP15AE 7553) को बरामद कर सीज कर दिया है।
थाना प्रभारी का कहना है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि गंभीर हादसों को भी न्योता देते हैं। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin