शहर में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक निशु मलिक ने कमान संभालते हुए कमला अग्रवाल गर्ल्स स्कूल, गर्ल्स लाइब्रेरी समेत विभिन्न बालिका विद्यालयों के बाहर अचानक चेकिंग अभियान चलाया। उनके इस एक्शन से स्कूलों के आसपास बेवजह मंडराने वाले युवकों में हड़कंप मच गया और इलाके में सुरक्षा का माहौल मजबूत होता नजर आया।
अभियान के दौरान उपनिरीक्षक निशु मलिक खुद मौके पर मौजूद रहीं और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। स्कूल और लाइब्रेरी के आसपास खड़े युवकों से सख्ती के साथ पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कई युवकों को कड़ी चेतावनी देकर तुरंत वहां से हटाया गया। इस दौरान पुलिस का रुख पूरी तरह सख्त और स्पष्ट रहा, जिससे मनचलों में डर का माहौल बना।
उपनिरीक्षक निशु मलिक की कार्यशैली में सख्ती और सतर्कता साफ झलकी। उन्होंने मौके पर ही पुलिस टीम को निर्देश दिए कि स्कूलों के आसपास अनावश्यक रूप से खड़े रहने वालों पर नजर रखी जाए और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि छात्राओं की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा “स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के आसपास सुरक्षित वातावरण बनाए रखना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। छात्राओं को बिना किसी भय के शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। यदि कोई भी व्यक्ति इस माहौल को खराब करने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin