HALCHAL INDIA NEWS
सिंभावली। क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में उधार दी गई रकम मांगना एक परिवार को भारी पड़ गया। किसान ने गांव के ही एक व्यक्ति पर अपने बेटे पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव औरंगाबाद निवासी दिनेश ने बताया कि रविवार को वह ट्रैक्टर लेकर खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनका बेटा प्रिंस लहूलुहान हालत में घर की तरफ आता मिला। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए ले गए।
पूछताछ में प्रिंस ने बताया कि गांव के सादान नामक व्यक्ति ने उससे कुछ रुपये उधार लिए थे, जिनमें से करीब एक हजार रुपये अभी बाकी थे। जब वह बकाया रकम मांगने गया, तो आरोपी ने पहले अभद्रता की और विरोध करने पर उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin