Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

नीलगाय से टकराई बाइक, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल


HALCHAL INDIA NEWS

सिंभावली। क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक सामने आई नीलगाय से टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी महकार सिंह अपने बेटे मोहित के साथ बुधवार रात बक्सर-ढाना मार्ग से होते हुए मेरठ रोड की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे ब्रह्मगढ़ी के पास जंगल वाले रास्ते पर पहुंचे, खेत से निकलकर आई नीलगाय उनकी बाइक के सामने आ गई। अचानक हुए इस हादसे में बाइक नीलगाय से टकरा गई और दोनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिखेड़ा में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को मेरठ रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में नीलगायों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे न केवल फसलों को नुकसान हो रहा है बल्कि सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।