HALCHAL INDIA NEWS
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में बढ़ते निराश्रित पशुओं के आतंक से परेशान किसानों का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव मानकचौक में किसानों ने दो दर्जन से अधिक आवारा पशुओं को पकड़कर गांव के बाहर बनी पानी की टंकी परिसर में बंद कर दिया।
किसानों का कहना है कि ये पशु खेतों में घुसकर सब्जियां, चारा और अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। क्षेत्र में तोरई, टमाटर समेत कई फसलें उगाई जा रही हैं, जिन्हें लगातार नुकसान हो रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने से किसान आक्रोशित हो गए।
किसान अनिल के अनुसार, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से बार-बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद किसानों ने खुद ही कदम उठाते हुए खेतों और सड़कों पर घूम रहे पशुओं को पकड़ना शुरू किया और करीब दो दर्जन पशुओं को टंकी परिसर में बंद कर दिया।
घटना की जानकारी ग्राम प्रधान गजेंद्र और पंचायत सचिव आशु कुमार को दी गई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि पशुओं को जल्द नहीं हटाया गया तो ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
सूचना मिलने पर ब्लॉक टीम मौके पर पहुंची और सभी पशुओं को वाहनों के माध्यम से भटेल और रुस्तमपुर की गोशालाओं में भिजवा दिया गया। पंचायत सचिव आशु कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों से बात कर जल्द ही क्षेत्र में निराश्रित पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin