Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

हवालात के अंदर युवक ने बनाया वीडियो, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल


HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली की हवालात से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक युवक हवालात के अंदर खड़ा दिखाई दे रहा है और मोबाइल फोन से वीडियो बनाता नजर आ रहा है।

बताया जा रहा है कि युवक ने खुद ही हवालात के भीतर से वीडियो रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद यह तेजी से फैल गया। वीडियो में युवक बेखौफ अंदाज में नजर आ रहा है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चर्चा शुरू हो गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हवालात जैसी संवेदनशील जगह पर मोबाइल फोन का पहुंचना बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। ऐसे में पुलिस की निगरानी और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

मामले पर सीओ स्तुति सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि युवक के पास मोबाइल फोन कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में वीडियो बनाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।