HALCHAL INDIA NEWS
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि अवैध कब्जे का विरोध करने पर कुछ लोगों ने उस पर गोली चला दी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के बक्सर गांव निवासी पीड़ित ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने ब्रजघाट के पास करीब साढ़े 13 बीघा जमीन एग्रीमेंट के जरिए खरीदी थी।
आरोप है कि रविवार को एक युवक अपने साथियों के साथ उनकी जमीन पर पहुंचा और करीब 150 वर्ग गज क्षेत्र में कब्जा करने की कोशिश करने लगा। जानकारी मिलने पर पीड़ित मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया।
पीड़ित के अनुसार, विरोध करने पर आरोपी और उसके साथियों ने गाली-गलौज की और अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। किसी तरह वह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।
पीड़ित ने नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin