HALCHAL INDIA NEWS
मसूरी (गाजियाबाद) क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वेव सिटी थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, डासना स्थित उस्मानगढ़ी के पास घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से इटली में बनी दो पिस्टल, मैग्जीन, चार कारतूस और एक कार बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान शास्वत अग्रवाल (निवासी पिलखुवा, हापुड़) और अमन उर्फ अन्नू (निवासी मेरठ) के रूप में बताई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, दोनों पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी हथियारों की तस्करी से जुड़े हुए थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क को खंगाल रही है और हथियार सप्लाई करने वाले अन्य लोगों की तलाश में दबिश दे रही है।
अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin