हापुड़ में शादी-विवाह का सीजन शुरू होने के बावजूद फूलों का बाजार उम्मीद के मुताबिक नहीं चल पा रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ फूलों की बिक्री पर भी असर दिखाई दे रहा है। हालत यह है कि गेंदे और गुलाब के दाम कम होने के बाद भी बाजार में रौनक नजर नहीं आ रही।
शहर के बुलंदशहर रोड, दिल्ली रोड, चंडी रोड, गढ़ रोड और स्वर्ग आश्रम रोड समेत कई जगहों पर फूलों की दुकानें सजी हुई हैं। कारोबारियों के अनुसार यहां अधिकतर फूल दिल्ली की मंडियों से मंगाए जाते हैं।
आमतौर पर सहालग शुरू होते ही फूलों की मांग तेजी से बढ़ जाती है। शादी समारोह, गाड़ियों की सजावट, जयमाल स्टेज और मंडप को सजाने के लिए गेंदे और गुलाब के फूलों का सबसे ज्यादा उपयोग होता है। लेकिन इस बार बाजार में ग्राहकों की संख्या कम दिखाई दे रही है।
फूल विक्रेताओं का कहना है कि भीषण गर्मी और कम ऑर्डर मिलने की वजह से कारोबार प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों के मुताबिक गुलाब के फूल करीब 120 से 150 रुपये किलो तक बिक रहे हैं, जबकि गेंदे की कीमत 20 से 60 रुपये किलो के बीच बनी हुई है। इसके बावजूद बिक्री उम्मीद से काफी कम है।
.jpg)
.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin