सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ स्थित एक मुर्गी फार्म में हुई लूट की घटना के बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। घटना के संबंध में पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
फार्म संचालक आशिफ के अनुसार वह आठ मई की रात अपने भतीजे अयान के साथ फार्म पर मौजूद थे। देर रात तीन युवक चेहरे ढककर वहां पहुंचे और हथियार दिखाकर दोनों को धमकाया। आरोप है कि बदमाशों ने जेब में रखी नकदी छीन ली और कमरे में रखे रुपये भी लेकर फरार हो गए।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी जाते समय फार्म में लगे उपकरणों से तांबा निकालकर ले गए। साथ ही वहां रखा एलईडी टीवी भी उठा ले गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय पुलिस गश्त कम होने से इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)
.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin