गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट क्षेत्र में शनिवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पलवाड़ा मार्ग पर तेज गति से जा रहे एक डंपर ने सड़क किनारे खड़ी कई बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में करीब 12 बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे लोगों में नाराजगी फैल गई।
जानकारी के अनुसार पलवाड़ा मार्ग पर अस्थायी रूप से बाइक मरम्मत और बिक्री का काम करने वाले दुकानदार रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान देर रात एक अनियंत्रित डंपर वहां पहुंचा और सड़क किनारे खड़ी बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कई बाइकें दूर तक घिसटती चली गईं और बुरी तरह टूट गईं।
रविवार सुबह जब दुकानदार और बाइक मालिक मौके पर पहुंचे तो क्षतिग्रस्त वाहनों को देखकर हैरान रह गए। हादसे में कई लोगों की बाइक को नुकसान पहुंचा है। पीड़ितों ने पुलिस से आरोपी चालक और डंपर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही लगातार खतरा बनी हुई है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
.jpg)





.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin