हापुड़ में आयोजित जन आरोग्य मेलों में रविवार को बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे। सबसे ज्यादा मरीज वायरल बुखार और पेट से जुड़ी समस्याओं के मिले। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए स्वास्थ्य मेलों में कुल 863 लोगों की जांच और उपचार किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई दे रहा है। कई मरीजों में पहले सर्दी-जुकाम और खांसी जैसे लक्षण दिखाई दिए, जिसके बाद तेज बुखार की शिकायत सामने आई। डॉक्टरों का कहना है कि लापरवाही और बिना सलाह दवा लेने से कई मरीजों की स्थिति गंभीर हो रही है।
मेलों में पेट संक्रमण और फूड प्वाइजनिंग के मामले भी बड़ी संख्या में सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुखार के 172, पेट संक्रमण के 62 और त्वचा संबंधी समस्याओं के 162 मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
इसके अलावा गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच भी की गई। गंभीर हालत वाले कुछ मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से साफ-सफाई का ध्यान रखने और बिना डॉक्टर की सलाह दवा न लेने की अपील की है।
.jpg)





.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin