हापुड़।
धौलाना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने सवारियों से भरे टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही टेंपो सड़क पर पलट गया और उसमें सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। दुर्घटना में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो सड़क से गुजर रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए टेंपो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
सूचना मिलने पर थाना धौलाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आने की भी बात सामने आ रही है। हादसे के चलते कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कर यातायात सुचारू कराया। वहीं ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और वाहन नंबर के आधार पर चालक की तलाश में जुट गई है।
.jpg)
.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin