Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

मोटर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, ऑटो समेत तीन शातिर चोर गिरफ्तार


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

बाबूगढ़ थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सुगमा कंपनी की 7.5 एचपी मोटर और घटना में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

  
बाबूगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के मुकदमे का खुलासा किया। बीएनएस के तहत जांच की जा रही थी। जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम छपकौली से अल्लीपुर जाने वाले रास्ते के पास दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 


गिरफ्तार आरोपियों में परविंद्र पुत्र राजाराम निवासी ग्राम काकर हसनपुर थाना हाफिजपुर, बिट्टू पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम अयादनगर दक्षिणी थाना बाबूगढ़ और प्रशांत पुत्र लख्मी निवासी ग्राम अयादनगर दक्षिणी थाना बाबूगढ़ शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सुगमा कंपनी की 7.5 एचपी मोटर बरामद की। साथ ही घटना में इस्तेमाल किया गया ऑटो नंबर यूपी 37 एटी 3748 भी कब्जे में लिया गया है। 


पुलिस पूछताछ में आरोपियों से चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की वृद्धि की गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।