Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

भीषण गर्मी में स्वास्थ्य विभाग ने बांटे ओआरएस और ग्लूकोज पैकेट


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेदप्रकाश मंगलवार को टीम के साथ शहर के सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचे और राहगीरों के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को ओआरएस व ग्लूकोज के पैकेट वितरित किए।

सीएमओ ने बताया कि लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोगों को तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय तक धूप में रहने से शरीर में पानी और ग्लूकोज की कमी हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या पैदा होती है।

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में नियमित रूप से ओआरएस का घोल पीने से शरीर में पानी और जरूरी लवणों की कमी नहीं होती और गर्मी लगने की आशंका काफी हद तक कम हो जाती है। 

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की अपील भी की है।