Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

भीषण गर्मी में बढ़े डिहाइड्रेशन और फूड पॉइजनिंग के मरीज


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ में लगातार बढ़ रही गर्मी लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। जिले में डिहाइड्रेशन, डायरिया और फूड पॉइजनिंग के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालत यह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल की ओपीडी मरीजों से लगभग फुल चल रही हैं। ऐसे मरीजों की संख्या 200 के पार पहुंच चुकी है।

डॉक्टरों के अनुसार तेज धूप, बढ़ता तापमान और बाहर का तला-भुना भोजन लोगों को बीमार बना रहा है। पिछले कुछ दिनों में उल्टी-दस्त, पेट दर्द और शरीर में पानी की कमी के मामलों में करीब दोगुनी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई मरीजों को पांच से आठ घंटे तक भर्ती रखकर उपचार दिया जा रहा है और हालत में सुधार होने पर छुट्टी दी जा रही है।

सीएचसी के फिजिशियन डॉ. अशरफ ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते लोग तेजी से डिहाइड्रेशन और फूड पॉइजनिंग का शिकार हो रहे हैं। खासतौर पर धूप में काम करने वाले लोगों में उल्टी-दस्त के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर की तेज धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बाहर का अस्वच्छ भोजन न खाने की सलाह दी है।